घर में सुख-समृद्धि और धन की कमी न हो इसके लिए वास्तु शास्त्र को ध्यान में रखकर ही काम करना चाहिए। ऐसा न करने से घर में दरिद्रता आ सकती है।
आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले है, जिन्हें घर के मंदिर में रखने से काफी लाभ प्राप्त होता है।
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का खास महत्व है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। इसके लिए आप तुलसी के पौधे को मंदिर में रख सकते हैं।
घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए भगवान विष्णु, लड्डू गोपाल और शालिग्राम जी की पूजा में तुलसी पत्ते का इस्तेमाल करें।
धन की कमी को दूर करने के लिए घर के मंदिर में दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल भरकर रखें। इससे धन की कमी दूर होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की मंदिर में मंगल कलश स्थापित करना काफी शुभ माना जाता है। इससे जीवन में आने वाले संकट दूर करने में मदद मिलती है।
हिन्दू धर्म में गंगाजल को बेहद पवित्र माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में गंगाजल रखने से साधक को अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं।
इसी तरह की धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com