ज्योतिष शास्त्र में पशु-पक्षियों के द्वारा मिलने वाले कई संकेतों का वर्णन मिलता है। आइए जानते हैं कि घर में बिल्ली का बच्चा देना किन बातों का संकेत देता है-
बिल्ली का बच्चा देना शुभ और अशुभ दोनों माने जाते हैं, लेकिन घर में बिल्ली का बच्चा होना शुभ माना जाता है।
बिल्ली का संबंध राहु ग्रह से माना जाता है, जिसे एक अशुभ ग्रह माना जाता है। कहीं न कहीं इसे अशुभता से जोड़कर देखा जाता है।
ऐसे में घर में बिल्ली का बच्चा देना परिवार के संकटों के दूर होने को दर्शाता है और यह घर के मुखिया के लिए शुभ संकेत माना जाता है।
घर में अगर बिल्ली का बचचे देती है तो इससे राहु का प्रभाव कम होता है और इससे परिवार में सुख-समृदि का वास होता है।
माना जाता है कि घर में बिल्ली का बच्चा देने से परिवार के क्लेश दूर होते हैं और इससे सुख-शांति बनी रहती है।
घर में बिल्ली बच्चा देती है तो इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और बुरी नजर के टल जाने का संकेत मिलता है।
घर में बिल्ली का बच्चा देना इन बातों का संकेत देता है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM