अगर आप भगवान शिव की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो रोजाना सुबह के समय ओम नमः भगवते रुद्राय नमः मंत्र का जाप करने से आपको कई लाभ मिल सकता है।
माना जाता है कि अगर आप इस मंत्र का रोजाना 108 पर जाप करते हैं, तो आपको बेचैनी,तनाव और डिप्रेशन की समस्या से लड़ने में सहायता मिल सकती है।
अगर आप रोजाना इस मंत्र का 108 बार जाप करते हैं, तो आपको बुरी शक्तियों और नजर से छुटकारा मिल सकता है।
इस मंत्र का रोजाना 108 पर जब करने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है। जिसके कारण साहस और किसी भी निर्णय को लेने में आसानी होती है।
अगर आपके जीवन में राहु, केतु, शनि या किसी तरह का ग्रह दोष है, तो ऐसे में इस मंत्र का जाप करने से ग्रह दोष की समस्या से मुक्ति मिल सकती है।
अगर आप इस मंत्र का जाप सच्चे मन और श्रद्धा भाव से करते हैं, तो आपके जीवन समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।
इस मंत्र का रोजाना जाप करने से जीवन में समस्याओं को दूर करने के अलावा परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी प्रेम भी बना रहता है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com