गर्मियों में चेहरे पर गुड़हल का फूल लगाने से क्या होता है?


By Ritesh Mishra05, May 2025 04:10 PMnaidunia.com

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में स्किन से जुड़ी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सूर्य की हानिकारक किरणें त्वचा को जला देती हैं।

गर्मियों में चेहरे पर गुड़हल का फूल लगाने के फायदे

गर्मियों में चेहरे पर गुड़हल का फूल लगाने से स्किन से जुड़ी कई परेशानियों ले बचा जा सकता है। चलिए जानते हैं गर्मियों में चेहरे पर गुड़हल का फूल कैसे लगाएं और इसके क्या फायदे होते हैं।

स्किन को ठंडक दे

गर्मियों में चेहरे पर गुड़हल का फूल लगाने से स्किन से रैशेज, जलन की समस्या में आराम मिलता है। इससे चेहरे को ठंडक मिलती है।

डेड स्किन का सफाया

चेहरे पर गुड़हल का फूल लगाने से डेड स्किन का सफाया होता है। इसमें एक्सफोलिएटिंग गुण होते हैं, जो चेहरे से डेड स्किन हटाते हैं।

पिंपल्स कम करें

चेहरे पर गुड़हल का फूल लगाने से इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पिंपल्स की समस्या को कम करने में मदद करते हैं।

झाइयां और दाग-धब्बे कम करें

चेहरे पर गुड़हल का फूल लगाने से पुराने दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद मिलती है। इसे लगाने से चेहरे पर निखार आता है।

चेहरे पर गुड़हल का फूल कैसे लगाएं?

इसके लिए सबसे पहले गुड़हल के फूल की पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट में थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे चेहरे पर 20 मिनट तक लगा कर रखें। ऐसा सप्ताह में 2 बार करने से चेहरे पर निखार आता है।

गर्मियों में चेहरे पर गुड़हल का फूल लगाने से ये होता है। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

Toxic Relationship की निशानियां होती हैं ये 7 आदतें