रात में गायत्री मंत्र का जाप करने से क्या होता है?


By Amrendra Kumar Yadav30, Jun 2024 04:05 PMnaidunia.com

गायत्री मंत्र का है अत्यधिक महत्व

हिंदू धर्म में गायत्री मंत्र का अत्यधिक महत्व है। यह मंत्र मां गायत्री को समर्पित होता है। इसका जाप रोजाना करने से कई लाभ मिलते हैं।

ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति

इस मंत्र का जाप करने से ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं, गायत्री मंत्र का जाप रात में करने से बेहतरीन लाभ मिलते हैं, जिनके बारे में बताएंगे।

सकारात्मकता का होता है संचार

रात में गायत्री मंत्र का जाप करने से नेगेटिविटी दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे रात में आने वाले बुरे विचारों से छुटकारा मिलता है।

अनिद्रा से राहत

जिन लोगों को नींद की शिकायत रहती है, उन्हें रात में गायत्री मंत्र पढ़ने की सलाह दी जाती है। रात में इस मंत्र का जाप करने से अनिद्रा की समस्या से छुटकारा मिलता है।

नहीं आते हैं बुरे सपने

वहीं, रात में सोने से पहले गायत्री मंत्र का जाप करने से बुरे सपने भी नहीं आते हैं और नींद भी नहीं टूटती है।

तनाव से राहत

रात में गायत्री मंत्र का जाप करने से तनाव से राहत मिलती है और मूड अच्छा होता है। इस वजह से अच्छा महसूस करते हैं।

आसन पर बैठकर करें जाप

गायत्री मंत्र का जाप करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि मंत्र हमेशा कुश के आसन पर बैठकर करें, नहीं तो मंत्र जाप करने का फल नहीं मिलता है।

तुलसी या चंदन की माला से करें जाप

वहीं, मंत्र का जाप करते समय तुलसी या फिर चंदन की माला का प्रयोग करना चाहिए। मंत्र का जाप करते समय मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए और मंत्र का उच्चारण सही से करना चाहिए।

गायत्री मंत्र का जाप रात में करने से बहुत लाभ मिलते हैं। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

झाड़ू को खड़ा रखने से क्या होता है?