साफ-सफाई बहुत जरूरी होती है और सभी लोग घर को साफ करने के लिए झाड़ू का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि झाड़ू का इस्तेमाल करते समय कुछ नियमों का ध्यान रखना चाहिए।
झाड़ू में धन की देवी माता लक्ष्मी का वास होता है, इसलिए झाड़ू का इस्तेमाल सही से न करने पर माता लक्ष्मी नाराज होती हैं और धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
झाड़ू का इस्तेमाल सूर्यास्त के बाद नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से घर में नेगेटिविटी आती है और कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है।
झाड़ू का इस्तेमाल शाम में करने से माता लक्ष्मी रुष्ट होती हैं, इससे आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अगर शाम के वक्त किसी कारणवश झाड़ू लगानी पड़ रही है तो झाड़ू लगाने के बाद कूड़ा फेंके नहीं बल्कि किसी पॉलिथीन में रखें और बाद में फेंके।
झाड़ू लगाने का सबसे सही समय सुबह सूर्योदय के बाद माना गया है, इसलिए घर की साफ-सफाई सुबह करें। ऐसा करने से घर में खुशहाली बनी रहती है।
वहीं शाम में झाड़ू लगानी है तो सूर्यास्त से करीब 1 घंटा पहले झाड़ू लगाना चाहिए, सूरज ढलते वक्त झाड़ू लगाने से बचना चाहिए।
वहीं झाड़ू को रखने के भी नियम बताए गए हैं, जिसके मुताबिक, झाड़ू को ऐसी जगह रखना चाहिए जहां किसी की नजर न पड़े। झाड़ू पर कभी भी पैर नहीं लगना चाहिए, इससे माता लक्ष्मी नाराज होती हैं।
झाड़ू से जुड़े इन नियमों का पालन करने से घर में सुख-समृद्धि आती है, धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com