गुरुवार को हल्दी की गांठ का गुप्त दान करने से क्या होता है?


By Ram Janam Chauhan08, Jan 2025 09:00 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति ग्रह को समर्पित होता है। इस दिन हल्दी की गांठ का गुप्त दान करने से कई लाभ मिल सकते हैं।

वैवाहिक जीवन में आती है खुशहाली

गुरुवार के दिन हल्दी की गांठ का गुप्त दान करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहता है।

हल्दी की गांठ का महत्व

बृहस्पतिवार के दिन हल्दी की गांठ दान करने से बृहस्पति ग्रह को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।

दोष से मिलती है मुक्ति

अगर आपके कुंडली में बृहस्पति दोष है, तो ऐसे में हल्दी की गांठ का गुप्त दान करने से इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

आर्थिक स्थिति में होता है सुधार

अगर आप कमजोर आर्थिक स्थिति से परेशान हैं, तो ऐसे में गुरुवार के दिन हल्दी की गांठ का गुप्त दान करने से समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

सेहत में होता है सुधार

हल्दी की गांठ गुप्त तरीके से दान करना शुभ और पवित्र माना जाता है। इससे मानसिक शांति मिलने के साथ सेहत में सुधार हो सकता है।

जीवन में आती है खुशहाली

मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार के दिन हल्दी की गांठ का गुप्त दान करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-शांति बनी रहती है।

दान करते समय ना करें ये गलती

हल्दी की गांठ का गुप्त दान करते समय दिखावा करने से बचें। इसके अलावा गंदे और अशुद्ध स्थान पर हल्दी की गांठ ना रखें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण कब है?