मकर संक्रांति हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में एक है। जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, तब इस त्यौहार को मनाया जाता है।
मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाकर भगवान सूर्य और शनि देव को अर्पित करना शुभ माना जाता है। साथ ही, इससे भगवान का आशीर्वाद भी मिल सकता है।
मकर संक्रांति के त्योहार को कृषि से जोड़कर देखा जाता है। यह त्यौहार नई फसल के स्वागत का प्रतीक माना जाता है।
खिचड़ी को सात्विक भोजन माना जाता है, क्योंकि इसे पचाने में आसानी होती है। साथ ही, मकर संक्रांति के दिन इसे सेवन करने से शरीर में ऊर्जा और संतुलन बना रहता है।
मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी दान या सेवन करना सूर्य और शनि के बीच सामंजस को बनाए रखने में मदद करता है।
मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी बनाकर गरीबों और जरूरतमंदों को दान करना शुभ माना जाता है, इससे शनि दोष से मुक्ति मिल सकती है।
मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी का सेवन करने से शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान रखने में मदद मिल सकती है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com