घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह बनाने से क्या होता है?


By Ram Janam Chauhan03, Jan 2025 02:31 PMnaidunia.com

स्वास्तिक को हिंदू धर्म में शुभ और पवित्र माना जाता है। इसे घर के बाहर लगाने से कई लाभ मिल सकते हैं।

मुख्य दरवाजे पर बनाएं स्वास्तिक

मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक बनाने से घर में मौजूद सभी नकारात्मक शक्तियों को बाहर करने में मदद मिल सकती है।

सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है

स्वास्तिक चिन्ह को घर के बाहर बनाने से देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है। जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

इन अवसरों पर बनाएं स्वास्तिक

मान्यताओं के अनुसार, होली, दीपावली या अन्य त्योहारों पर स्वास्तिक चिन्ह को घर के बाहर बनाना शुभ होता है। साथ ही, इससे सुख और शांति बनी रहती है।

हल्दी से बनाएं स्वास्तिक

घर के मुख्य दरवाजे पर स्वास्तिक बनाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल करना शुभ हो सकता है। इसके अलावा कुमकुम और सिंदूर से भी स्वास्तिक बना सकते हैं।

ऊपर की ओर बनाएं

स्वास्तिक को मुख्य दरवाजे के ऊपर बनाना अच्छा माना जाात है। साथ ही, इसे साफ और पवित्र स्थान पर बनाएं।

बाधाएं होती हैं दूर

स्वास्तिक बनाते समय ॐ श्री गणेशाय नमः मंत्र जाप करना शुभ होता है, इससे घर में सभी बाधाओं को दूर करने में मदद मिल सकती है।

आर्थिक समस्याएं होती हैं दूर

अगर आप आर्थिक समस्याओं से परेशान हैं, तो ऐसे में घर के बाहर स्वास्तिक बनाने से जीवन में आगे बढ़ने के लिए नए अवसर मिल सकते हैं।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

हथेली पर पर्वतों का उभार क्या दर्शाता है?