यूरिक एसिड हाई होने पर क्‍या होता है?


By Shivansh Shekhar14, Nov 2024 06:59 PMnaidunia.com

हाई यूरिक एसिड की समस्या से कई लोग जूझ रहे हैं। आमतौर पर यूरिक एसिड बढ़ने पर जोड़ों में दर्द की शिकायत होती है। इसके अलावा, कई तरह की समस्याएं परेशान करने लगती हैं, आइए जानते हैं इस बारे में -

क्या होता है यूरिक एसिड?

शरीर में यूरिक एसिड आमतौर पर प्यूरीन नामक पदार्थ के टूटने से होता है। ज्यादातर यूरिक एसिड खून में घुलकर किडनी के जरिए बाहर निकल जाता है।

यूरिक एसिड ज्यादा होने पर

जब किडनी के जरिए यूरिक एसिड बाहर नहीं निकल पाता है, तब यह शरीर में इकट्ठा होने लगता है, जिससे कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

गाउट की परेशानी

शरीर में यूरिक एसिड हाई होने पर जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या हो सकती है, जिसे गाउट कहा जाता है। आमतौर पर गाउट पैर के अंगूठे में होता है।

पथरी की बीमारी

यूरिक एसिड किडनी में जमा होने के कारण क्रिस्टल का रूप ले लेता है, जिससे पथरी की समस्या होने की संभवाना बढ़ जाती है।

दिल के लिए नुकसानदेह

हाई यूरिक एसिड दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है, क्योंकि यूरिक एसिड बढ़ने से नसों पर नकारात्मक असर पड़ता है।

ब्लड प्रेशर बढ़ना

यूरिक एसिड बढ़ने से शरीर में ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है, जिसे हाइपरटेंशन भी कहा जाता है। ऐसा होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

वजन बढ़ने का खतरा

हाई यूरिक एसिड होने से वजन बढ़ने का खतरा ज्यादा हो जाता है, क्योंकि यूरिक एसिड के कारण शरीर में सूजन की समस्या होने लगती है।

यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर में ये संकेत दिखाई देते हैं। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

क्या मीठा खाने से कफ बढ़ता है?