रात को सोने से पहले नाभि में अरंडी का तेल डालने से होते हैं ये कमाल के फायदे


By Ritesh Mishra16, Jan 2025 02:20 PMnaidunia.com

आयुर्वेद में नाभि का तेल डालने का खास महत्व माना गया है। आज हम इस लेख में जानेंगे कि रोजाना रात को सोने से पहले नाभि में अरंडी की तेल की कुछ बूंदों को डालकर सोने से क्या होता है।

दुरुस्त पाचन तंत्र

नाभि में अरंडी का तेल डालकर सोने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। यह कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याओं में राहत दिलाता है।

स्किन पर ग्लो

रात को नाभि में अरंडी का तेल डालने से चेहरे पर चमक आती है। यह डार्क सर्कल्स, मुंहासों और रूखी त्वचा को ठीक करता है।

हार्मोनल संतुलन के लिए फायदेमंद

नाभि में अरंडी का तेल डालकर सोने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। यह हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है।

बालों के लिए लाभदायक

अरंडी का तेल नाभि में डालकर सोने से बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है। यह बालों का झड़ना, रूसी और दोमुंहे बालों की समस्या को कम करता है।

जोड़ों के दर्द से छुटकारा

अरंडी का तेल अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद करता है। नाभि में तेल डालने से सर्कुलेशन बढ़ता है।

पीरियड्स पेन में राहत

नाभि में अरंडी का तेल डालने से पीरियड्स पेन में आराम मिलता है। यह दर्द और ऐंठन की समस्या में राहत दिलाता है।

अच्छी नींद

सोने से पहले नाभि में 2 बूंद तेल डालकर सोने से शरीर को आराम मिलता है। यह तनाव को कम करता है और अच्छी नींद लाने में मदद करता है।

इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

सोंठ के साथ खाएं यह 1 चीज, ये 5 समस्याएं होंगी दूर