किचन में भूलकर भी न रखें ये चीजें, होगी धन हानि


By Prakhar Pandey02, Jun 2023 12:37 PMnaidunia.com

किचन

किचन में कई चीजें रखी जाती हैं, ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की कौन-सी ऐसी चीज है जो आपकी किचन में नही रखनी चाहिए।

वास्तु

घर की बरकत के लिए जरूरी हैं कि आप घर में ऐसी ही चीजें रखें जो वास्तु के अनुसार आपके लिए लाभदायक हो।

दिशा

किचन में खाना बनाते समय गृहणी का मुंह सकारात्मक दिशा में होना चाहिए। ऐसा करने से न सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है बल्कि बन रहा खाना भी अच्छा बनता हैं।

शीशा

वास्तु के मुताबिक घर के किचन में शीशा लगाना शुभ नहीं माना जाता हैं। रसोई में चूल्हा होने के चलते वो अग्नि का मेन सेंटर होता हैं। इसका रिफ्लेक्शन आपके हेल्थ के लिए खतरनाक हो सकता हैं।

गुथा आटा

वास्तु के मुताबिक गुथा हुआ आटा बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से कई प्रकार के बैक्टीरिया पनप जाते हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।

शनि और राहु

फ्रिज में बचा आटा रखना भी वास्तु के अनुसार अच्छा नहीं माना जाता हैं। साथ ही गूथा आटा किचन में रखने से शनि और राहु का नकारात्मक प्रभाव भी घर पर पड़ता है।

दवाइयां न रखें

किचन में कभी भी दवाइया नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता हैं।

टूटे फूटे बर्तन

किचन में कभी भी टूटे फूटे बर्तन भी नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से आपको धन हानि भी होती है साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास भी होने लगता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की पूजा से बरसती है कृपा, जाने महत्व