आंवला पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें विटामिन सी के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर और कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका जूस रोजाना पीने से शरीर अंदर से मजबूत होता है।
सर्दियों के मौसम में रोजाना इसके जूस को पीने से सेहत चकाचक रहती है। 30 दिनों तक लगातार इसके जूस को पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।
अगर आपका पेट साफ नहीं होता तो रोजाना आंवले का जूस पीने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसमें मौजूद फाइबर शरीर को दुरुस्त रखता है।
सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीने से हार्ट हेल्थ को बेहतर रखने में मदद मिलता है। इसकी मदद से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
आंवले के जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण न केवल इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाते हैं। यह शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
सुबह रोजाना खाली पेट आंवला जूस पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। यह ओवरऑल हेल्थ को बेहतर करता है।
आंवला जूस में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसे रोजाना पीने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
आंवला जूस में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत रखने में मदद करता है। यह कब्ज, गैस, अपच और एसिडिटी जैसी परेशानियों से छुटकारा दिलाने में मददगार है।
इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com