गर्मियों के मौसम में ठंडी और पानी की पर्याप्त मात्रा वाली चीजों के सेवन की सलाह दी जाती है। इस मौसम में शरीर को ठंडा रखने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।
गर्मियों के मौसम में लोग दही में खीरा डालकर खाना काफी पसंद करते हैं। आज हम इस लेख के जरिए आपको बताएंगे कि इन दोनों का सेवन एक साथ करने से क्या होता है।
दही और खीरा दोनों की ही तासीर ठंडी होती है। गर्मियों में इसके सेवन से लू से बचने में मदद मिलती है।
दही में प्रोबायोटिक बैक्टीरिया पाया जाता है, वहीं खीरे में फाइबर होता है। इनके सेवन से पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। यह कब्ज की समस्या में राहत दिलाता है।
खीरे में 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है।
गर्मियों में खीरे के सेवन से पेट भरा रहता है, जिससे ओवरईटिंग से बचने में मदद मिलती है। यह वजन कम करने के लिए एक बेहतरीन स्नैक है।
दही में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह रोगों से लड़ने में मदद करता है।
दही में खीरा डालकर खाने से ये होता है। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com