प्रेग्नेंसी में पपीता खाने से क्या होता है?


By Ram Janam Chauhan14, Dec 2024 12:12 PMnaidunia.com

गर्भावस्था के दौरान खान-पान का खास ख्याल रखना पड़ता है। इसलिए, कई गर्भवती महिलाएं हेल्दी चीजों का सेवन करती हैं। ऐसे में पपीते का सेवन करना फायदेमंद है या नुकसानदेह

कच्चा पपीता नुकसानदेह

कच्चे पपीते में लैटेक्स मौजूद होता है, जिसकी वजह से गर्भाशय में संकुचन हो सकता है, जो गर्भपात के खतरे को बढ़ा सकता है।

बच्चे पर नकारात्मक असर

कच्चे पपीते में लैटेक्स और पपैन नामक एंजाइम पाए जाते हैं। जिसकी वजह से गर्भ में पल रहे बच्चे पर नकारात्मक असर हो सकता है।

रक्तस्राव होने का खतरा

कच्चे पपीते का सेवन करने से असामान्य रक्तस्राव या संकुचन हो सकता है, जिससे गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है।

पके हुए पपीते खाएं

पके हुए पपीते में विटामिन सी, फाइबर और कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

अपच की समस्या से राहत

प्रेग्नेंसी के दौरान अपच होने की शिकायत आम है। ऐसे में पके हुए पपीते का सेवन करने पर इस समस्या से राहत मिल सकती है।

डॉक्टर से सलाह लें

प्रेग्नेंसी के दौरान पपीते का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें, ताकि आपको किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

सीमित मात्रा में करे सेवन

डॉक्टर की सलाह के बाद भी पपीते का सीमित मात्रा में सेवन करें। ऐसा करने से आप स्वस्थ और हेल्दी रहेंगी।

कच्चे पपीते का सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

बार-बार जोर लगाकर नाक साफ करने से क्या होता है?