सर्दियों के मौसम में खानपान का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। इस मौसम में हमें बीमारियों से बचने के लिए सीजनल फलों और सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
सर्दियों में सेहत के लिए शकरकंद का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। आज हम इस लेख में सर्दियों में शकरकंद खाने के फायदों के बारे जानेंगे।
शकरकंदी में विटामिन सी और बीट-कैरोटीन पाया जाता है। यह सर्दियों के मौसम में संक्रमण के खतरे को कम करता है। इसके रोजाना सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है।
शकरकंदी के रोजाना सेवन से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। इससे पाचन तंत्र ठीक रहता है। यह कब्ज की समस्या से निजात दिलाती है।
शकरकंदी में कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो सर्दियों में शकरकंद खाने से कैलोरी को बर्न करने में मदद मिलती है। इससे वजन घटाने में आसानी होती है।
शकरकंदी में बीटा-कैरोटीन और विटामिन ई पाया जाता है, जो स्किन को नमी और चमक प्रदान करती है। इससे सर्दियों में ड्राई स्किन की परेशानी नहीं होती है।
शकरकंद में शर्करा और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं। इसके सेवन से सर्दियों को गर्म बनाए रखने में मदद मिलती है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com