सुबह पेट नहीं होता है साफ? तो सोते समय करें ये काम


By Ritesh Mishra15, Jan 2025 06:27 PMnaidunia.com

कब्ज होना एक आम समस्या है, लेकिन यदि यह लंबे समय तक रहे तो यह शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है। पेट साफ न होने के कारण स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

सुबह पेट साफ कैसे करें?

अगर आपको भी कब्ज की परेशानी हो रही है, तो सोने से पहले कुछ आसान उपाय करके आप इससे निजात पा सकते हैं। चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में जिससे यह समस्या खत्म हो सकती है।

गर्म पानी और नींबू

अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर पिएं। इससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।

अंजीर और मुनक्का

रात को सोते समय 3 अंजीर और 5 मुनक्का पानी में भिगोकर सुबह खाएं। इससे प्राकृतिक लैक्सेटिव की तरह कार्य करता है। इससे पेट साफ रहता है।

इसबगोल भूसी के फायदे

इसबगोल में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसे गर्म पानी या दूध के साथ खाया जा सकता है। इससे पेट साफ करने में मदद मिलता है।

गर्म दूध के साथ गाय का घी

सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच गाय का घी मिलाकर पीने से आंतों को चिकनाई मिलती है। इससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

योग और प्राणायाम

रोजाना योग करने से कब्ज की समस्या खत्म होने लगती है। इसके लिए आप सोने से पहले वज्रासन या पवनमुक्तासन करें।

त्रिफला का चूर्ण

त्रिफला का चूर्ण कब्ज से छुटकारा पाने का बेहतरीन उपाय माना गया है। इससे रात में सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ लेने से पाचन क्रिया को बेहतर होती है।

इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

रोजाना सिर्फ 1 पत्ता मर्दों की थकी नसों में फूंक देगा जान