ब्रेन फूड कहा जाने वाले अखरोट हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। रोजाना एक मुट्ठी अखरोट खाने से सेहत को कई कमाल के फायदे होते हैं।
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और खनिज भरपूर मात्रा में पाया जाता है। चलिए जानते हैं कि 30 दिन तक रोज अखरोट खाने से क्या होता है?
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाते हैं। यह याददाश्त तेज करने में मदद करते हैं।
रोजाना अखरोट का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है। यह धमनियों को साफ करने में मदद करता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है।
अखरोट में मौजूद विटामिन ई और हेल्दी फैट स्किन को अंदर से पोषण देने में मदद करता है। इससे डेड स्किन हटती है और झाइयां, रूखापन कम होता है।
अखरोट के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे भूख कम लगती है और ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। इसमें हेल्दी फैट होते हैं, जो वजन कम करने में मदद करते हैं।
अखरोट के सेवन से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। लगातार अखरोट के सेवन से इसमें मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस हड्डियों को मजबूत करता है।
30 दिन तक रोज अखरोट खाने से क्या होता है। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com