अपने अक्सर देखा होगा कई लोगों को रात को मुंह खोलकर सोने की आदत होती है। लेकिन इस आदत के कारण आपको कई स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
इसका बुरा असर आपकी हेल्थ से लेकर डेंटल हेल्थ पड़ता है। आज हम इस लेख में रात को मुंह खोलकर सोने की आदत से होने वाली नुकसान के बारें में जानेंगे।
एक रिपोर्ट के अनुसार दूसरों लोगों की तुलना में रात को मुंह खोलकर सोने वाले लोगों को हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता है।
जब आप मुंह खोलकर सोते हैं, तो इससे सलाइवा सूख जाता है। यह लार को बनने से रोकता है। ऐसे में मुंह में बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं।
मुंह खोलकर सोने से अस्थमा की परेशानी बढ़ सकती है। ऐसा करने से फेफड़ों ज्यादा ताकत से काम करने के लिए मजबूर करते हैं।
मुंह खोलकर सोने से हमारे होठ अक्सर फटने की समस्या रहती है। साथ ही, मुंह के तरल पदार्थ सुखने से से भोजन निगलने में परेशानी होती है।
आपकी मुंह खोलकर सोने की आदत के कारण आपको मुंह से बदबू आने का सामना करना पड़ सकता है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है। आप इसके लिए विशेषज्ञों की सलाह ले सकते हैं।
इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com