सेहत के लिए त्रिफला चूर्ण का सेवन काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसका इस्तेमाल प्राचीन काल से कई शारीरिक रोगों के इलाज के लिए होता रहा है। इसके रोजाना सेवन से सेहत को कई स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते हैं।
त्रिफला चूर्ण में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के साथ कई अन्य एक्टिव कंपाउंड पाए जाते हैं। इसलिए इसका सेवन खाली पेट करने सेहत के लिए रामबाण का काम करता है। चलिए जानते हैं, यह किस बीमारी में काम आता है?
त्रिफला चूर्ण के सेवन से कब्ज, गैस, एसिडिटी, पेट दर्द, ब्लोटिंग और अपच जैसी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इसके सेवन से पाचन शक्ति बढ़ती है।
त्रिफला चूर्ण के सेवन दांतों को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो दांतों में प्लाक लगने से रोकते हैं।
शरीर की चर्बी को कम करने के लिए त्रिफला चूर्ण काफी फायदेमंद है। यह पेट के आसपास मौजूद चर्बी को घटाने में मदद करता है।
सुबह खाली पेट त्रिफला चूर्ण के सेवन से कैंसर जैसे गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो फ्री-रेडिकल्स को बेअसर करने में मदद करते हैं।
सुबह खाली पेट त्रिफला चूर्ण का सेवन करना सबसे ज्यादा फायदेमंद है। इसके लिए गुनगुने पानी में मिलाकर त्रिफला का सेवन करें।
त्रिफला चूर्ण का सेवन इन बीमारियों में काम आता है। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com