रोजाना चेहरे पर मलाई लगाने से क्या होता है?


By Ram Janam Chauhan28, Feb 2025 02:17 PMnaidunia.com

मलाई त्वचा और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद है। ऐसे में रोजाना इसे चेहरे पर लगाने से कई लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते हैं, इस बारे में-

त्वचा को मॉइस्चराइज करे

मलाई में मौजूद फैट और लैक्टिक एसिड स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करती हैं। जिसकी वजह से ड्राईनेस की समस्या कम होती है।

झुर्रियों में फायदेमंद

इसमें मौजूद फैट और प्रोटीन त्वचा को टाइट बनाए रखने और एजिंग को कम करने में सहायता करते हैं।

चेहरे पर निखार बढ़ाए

अगर समय के साथ आपकी त्वचा रूखी और बेजान हो रही हैं, तो ऐसे में रोजाना मलाई को चेहरे पर लगाना फायदेमंद हो सकता है।

पिंप्ल्स कम करे

इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड चेहरे से डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। जिसके वजह से दाग-धब्बों और पिंपल्स की समस्या कम हो सकती है।

टैनिंग कम करे

गर्मियों के मौसम में अक्सर लोगों को सनबर्न और टैनिंग की समस्या होती है। ऐसे में रोजाना चेहरे पर मलाई लगाना फायदेमंद हो सकता है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको मलाई से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

वो 7 बातें जो किसी को नहीं बतानी चाहिए