सोने से पहले पर्स में रखे नोट गिनने से क्या होता है?


By Sahil02, Aug 2024 04:41 PMnaidunia.com

सोने से पहले नोट गिनना

कुछ लोग सोने से पहले पर्स के नोट गिनते हैं। ज्योतिष शास्त्र में ऐसा करने के प्रभावों के बारे में बताया गया है। चलिए जानते हैं कि नोट गिनने चाहिए या नहीं।

नोट गिनने की न करें गलती

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सोने से पहले पर्स के पैसे नहीं गिनने चाहिए। शायद आपको हैरानी होगी, लेकिन इस एक गलती का असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है।

पैसों की होती है तंगी

सोने से पहले पर्स के नोट गिनने से आर्थिक स्थिति कमजोर होती है। इतना ही नहीं, आपको पैसों की किल्लत या तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है।

लक्ष्मी होती हैं नाराज

माना जाता है कि रात को नोट गिनने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। माता लक्ष्मी के नाराजगी के कारण व्यक्ति को धन हानि का सामना करना पड़ता है।

अनचाहे खर्चे बढ़ते हैं

शास्त्रों में बताया गया है कि रात को नोट गिनने से व्यक्ति के अनचाहे खर्चे बढ़ते हैं। आपके हाथ में पैसा आएगा, लेकिन काफी जल्द खर्च भी हो जाएगा।

नींद में आती है बाधा

रात को नोट गिनने की वजह से पैसों से जुड़ी चिंता हो जाती है, जिसकी वजह से बिस्तर पर लेटने के बाद भी अच्छी नींद नहीं आती है।

नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह

ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि रात को नोट गिनने की वजह से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। इससे बचने के लिए रात के समय नोट गिनना बंद कर दें। 

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से इसकी पुष्टि करना संभव नहीं है।

यहां हमने जाना कि पर्स के नोट सोने से पहले गिनने से क्या होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अपने कुलदेवता की पहचान कैसे करें?