नमक न खाने से क्या होता है?


By Arbaaj02, Aug 2024 01:01 PMnaidunia.com

नमक का सेवन शरीर के लिए जरूरी होता है। ज्यादा नमक का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक होता है उसी तरह अगर कम नमक भी फायदेमंद नहीं होता है। यानी नमक का सेवन जरूरी है, लेकिन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

नमक न खाने के नुकसान

नमक में सोडियम पाया जाता है, जो शरीर को सुचारू रूप से चलाने में सहायता करता है, लेकिन नमक न खाएं या उसकी मात्रा कम कर दें, तो नुकसान झेलने पड़ सकते है।

खाने के स्वाद में बदलाव

यदि नमक का सेवन न करे, तो खाने के स्वाद में बदलाव होगा। अचानक नमक का सेवन कम करना या छोड़ देने से खाने का पूरा स्वाद बदल सकता है।

लो ब्लड प्रेशर

अगर नमक का सेवन जरूरत से कम करे, तो लो ब्लड प्रेशर के शिकार हो सकते है, जिसकी वजह से चक्कर भी आ सकता है।

हड्डियां कमजोर

यदि नमक का सेवन कम मात्रा में करते है, तो हड्डियों पर भी असर होता है। कम नमक खाने से हड्डियां कमजोर होने लगती है।

थकान महसूस

नमक का कम से कम सेवन करने से शरीर सुचारू रूप से नहीं चलता है। इसके कारण पूरे शरीर में थकान महसूस होने लगेगी।

हाई कोलेस्ट्रॉल

नमक कम खाने से शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है। इसकी वजह से शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है।

हाइपोथायरायडिज्म

कम नमक खाने से थायराइड ग्लैंड ठीक ढंग से काम नहीं कर पाता है, जिस कारण हाइपोथायरायडिज्म की समस्या का खतरा बढ़ जाता है।

नमक का सेवन कम करने से शरीर को ये नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मसल्स कमजोर होने के क्या कारण होते हैं?