ग्रीन टी का सेवन कई लोगों के दिनचर्या में शामिल होता है। दरअसल, इसका सेवन सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन सीमित मात्रा में करना।
अगर कोई व्यक्ति रोजाना 1 कप ग्रीन टी का सेवन करता है, तो कोई नुकसान नहीं है। 1 कप ग्रीन टी पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।
जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म कमजोर होता है यदि वो रोज 1 कप ग्रीन टी का सेवन करते है, तो मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है।
रोजाना 1 कप ग्रीन टी का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ता नहीं है। दरअसल, ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं।
अगर नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन किया जाए, तो मोटापे से भी निजात मिल सकती है, क्योंकि इसे पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
रोजाना 1 कप ग्रीन टी पीने से डायबिटीज भी कंट्रोल में रहता है। दरअसल, ग्रीन टी में पॉलीफेनोल नामक तत्व पाया जाता है, जो शुगर बढ़ने नहीं देता है।
ग्रीन टी का सेवन दिन में एक बार ही करना चाहिए। ग्रीन टी पीने का सबसे सही समय सुबह नाश्ता करने से बाद माना जाता है।