आज के समय में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। जिसके लिए लोग कई जतन भी करते हैं। आज हम आपको ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा बताएंगे, जिसे करने से आपकी स्किन पर निखार आएगा।
हम एलोवेरा की बात कर रहे है। इसका सेवन जितना स्किन के लिए फायदेमंद है, उतना ही आपकी सेहत के लिए भी है। स्किन पर चमक के लिए इसका सेवन पानी के साथ फायदेमंद माना जाता है।
एलोवेरा में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, फॉलिक एसिड और कोलीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद है।
दमकती स्किन के लिए खाली पेट एलोवेरा जूस फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए एलोवेरा की पत्ती से गूदा निकालकर मिक्सी में पीस लें। इसे गिलास में निकालें पानी डालें और रोजाना खाली पेट पीएं।
इस जूस को पीने से स्किन हेल्दी रहती है। यह त्वचा को नरम और मुलायम बनाने में मदद करती है। रोजाना इसके सेवन से स्किन लंबे समय तक जवां बनी रहती है।
इस जूस को पीने से मोटापे की समस्या से भी आराम मिलता है। यह वजन कम करने में मददगार है। इसमें मौजूद एंटी-ओबेसिटी गुण मोटापे को कम करते हैं।
एलोवेरा जूस बालों के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। इस जूस को पीने से बालों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। यह बालों का झड़ना कम करता है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, आप इसके लिए विशेषज्ञों से सलाह लें सकते हैं।
इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com