सीताफल सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पत्तों के चाय का सेवन करने से कई लाभ मिल सकते हैं। इसलिए, आज हम इसके 5 बड़े फायदों के बारे में बताएंगे-
इसके पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-सी मौजूद होता है, जो शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है।
सीताफल के पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी इफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में सहायक हो सकते हैं।
इस चाय का नियमित सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। जिससे दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।
सीताफल की पत्तियों के चाय का सेवन करने पर मोटे पेट को पतला बनाने में मदद मिल सकती है, क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में सहायता करते हैं।
अक्सर शरीर में गंदगी जमा होने के कारण दाग-धब्बों और पिंपल्स की समस्या हो सकती है। ऐसे में सीताफल के पत्तियों का चाय पीने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है।
अगर आपको इस चाय से किसी तरह की परेशानी महसूस होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com