अक्सर आपने देखा होगा कि दाल का पानी पीने की कुछ लोग सलाह देते है। आइए जानते हैं कि दाल का पानी पीने से क्या होता है?
दाल का पानी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। दाल का पानी पीने से सेहत को एक नहीं अनेक लाभ मिल सकते हैं।
दाल कई प्रकार के होते है। ऐसे में आप मूंग की दाल का पानी पिएं। मूंग की का पानी पीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।
अगर आप वजन कम करना चाहते है, तो मूंग की दाल का पानी पिएं। इस दाल में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है।
मूंग की दाल का पानी डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। नियमित रूप से इसका पानी पीने से डायबिटीज बढ़ता नहीं है।
मूंग दाल पोषक तत्वों से प्रचुर होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करता है।
मूंग दाल का पानी पेट के लिए भी अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें उच्च फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है।
दाल का पानी वैसे तो किसी भी समय पिया जा सकता है, लेकिन सुबह खाली पेट मूंग की दाल का पानी पीना चाहिए।
मूंग दाल का पानी सेहत के लिए अच्छा होता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ