अलसी का बीज शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका पानी रात में सोने से पहले पीना चाहिए। आइए जानते है कि रात में अलसी के बीज का पानी पीने से क्या होता है?
अलसी का बीज पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल, एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं।
अगर आप वजन तेजी से कम करना चाहते है, तो रोजाना रात में अलसी के बीज का पानी पीना चाहिए। दरअसल, इसमें फाइबर पाया जाता है।
अगर आप डायबिटीज के मरीज है, तो रोजाना अलसी के बीज का पानी पीना चाहिए। इसके बीज का पानी रात में पीने से डायबिटीज कंट्रोल में रहता है।
रात को अलसी के बीज का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नहीं बढ़ता है, क्योंकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है।
रात में सोने से पहले 1 गिलास अलसी के बीज का पानी पीने से स्किन ग्लोइंग होती है। इसके साथ ही, त्वचा हेल्दी रहती है।
अलसी के बीज का पानी पीने के लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच बीज मिलाकर 5-7 घंटे छोड़े दें। इसके बाद उसे छानकर पिएं।
लाइफस्टाइल की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ