उबला हुआ अंडा और दूध पीने से क्या होता है?


By Arbaaj15, Feb 2025 09:00 AMnaidunia.com

आमतौर पर लोग उबले हुए अंडे के साथ दूध का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि इस तरह दूध और अंडा खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?

अंडे और दूध में पोषक तत्व

उबले हुए अंडे में प्रोटीन, विटामिन बी12, विटामिन ए, विटामिन डी, अमीनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होता है। दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी2, विटामिन बी12, फास्फोरस, आयोडीन, और पोटैशियम पाया जाता है।

उबला हुआ अंडा और दूध पीने फायदेमंद

अगर आप उबला हुआ अंडा और दूध का सेवन करते हैं, तो यह आपके सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन सीमित मात्रा में ही सेवन करें।

हड्डियां होंगी मजबूत

उबला हुआ अंडा और दूध पीने से हड्डियों को मजबूती मिलती है, क्योंकि दोनों में ही कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए अच्छा होता है।

बढ़ सकता है वजन

अगर वेट गेन करना चाहते हैं, तो उबला हुआ अंडा और दूध का सेवन लाभकारी हो सकता है, क्योंकि कैलोरी की मात्रा ज्यादा हो जाती है।

इम्यूनिटी होती है बूस्ट

नियमित रूप से उबला हुआ अंडा और दूध पीने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है, जो छोटी-छोटी बीमारियों से लड़ने में सहायक होता है।

शरीर को मिलती है एनर्जी

उबला हुआ अंडा और दूध पीने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है, जिससे काम करने में आलस और कमजोरी महसूस नहीं होती है।

कितनी मात्रा में अंडा और दूध पिएं?

रोजाना नाश्ते में या रात को 1 गिलास दूध और 2 उबले हुए अंडे का सेवन करना चाहिए। सर्दियों में आप ज्यादा अंडे खा सकते हैं, लेकिन गर्मियों में ज्यादा न खाएं।

उबला हुआ अंडा और दूध पीने सेहत के लिए फायदेमंद होता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Vitamin E की कमी से शरीर में होने वाले नुकसान