ज्यादा पानी पीने से शरीर में क्या होता है?


By Ram Janam Chauhan16, Mar 2025 11:51 AMnaidunia.com

पानी शरीर के बहुत जरूरी होता है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन करने पर शरीर में कई नकारात्मक बदलाव आ सकते हैं, आइए जानते हैं, इस बारे में विस्तार से-

संतुलित मात्रा में पानी पिएं

अगर आप संतुलित मात्रा में पानी का सेवन करते हैं, तो इससे त्वचा पर निखार और शरीर को डिटॉक्स करने में सहायता मिल सकती है।

उल्टी होने की समस्या

अगर आप ज्यादा पानी का सेवन करते हैं, तो इससे उल्टी होने की संभावना हो सकती है। इसलिए , सीमित मात्रा में पानी पिएं।

त्वचा के रंग में बदलाव

ज्यादा पानी पीने के कारण हाथों, पैरों, होंठो की त्वचा के रंग में हल्का बदलाव हो सकता है। ऐसा आमतौर पर सूजन के कारण होता है।

शरीर में सूजन की समस्या

अगर आप ज्यादा पानी पीते हैं, तो शरीर की मांसपेशियों मेंं सूजन हो सकती है। साथ ही, कमजोरी की शिकायत भी हो सकती है।

सिरदर्द की समस्या

ज्यादा पानी का सेवन करने पर शरीर में सोडियम की मात्रा कम हो सकती है, जिसके कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर ज्यादा पानी पीने से आपको ये लक्षण महसूस होते हैं, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

आंतों में सूजन से परेशान हैं? 4 चीजों से मिलेगी राहत