सेहत के लिए अंजीर का सेवन किसी दवा से कम नहीं माना जाता है। अंजीर को भिगोकर खाने पर शरीर को कई बड़े लाभ मिलते है।
अंजीर पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, मैंगनीज, सोडियम, पोटेशियम, फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं।
यदि आपका पाचन कमजोर है, तो रोजाना 1 भीगी हुई अंजीर खाएं। अंजीर खाने से पाचन मजबूत होता है। दरअसल, अंजीर में फाइबर पाया जाता है।
अंजीर फाइबर से भरपूर होता है। ऐसे में यदि आप रोजाना 1 भीगी अंजीर को खाते है, तो मोटापे को कम कर सकते है।
अगर आप ब्लड शुगर के मरीज है, तो रोजाना 1 भीगी अंजीर खानी चाहिए। अंजीर में पोटेशियम पाया जाता है, जो शुगर को कंट्रोल रखता है।
अंजीर कैल्शियम से भरपूर होता है। जिन लोगों की हड्डियों कमजोर हो रही हो उनको लोगों 1 भीगी अंजीर खाना चाहिए।
दिल से जुड़ी समस्याओं में भी अंजीर फायदेमंद होता है। दरअसल, अंजीर में एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो दिल के लिए फायदेमंद होता है।
अंजीर खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ