बादाम हमारी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इसका सेवन खाली पेट करने से सेहत को बहुत लाभ मिलते हैं।
बादाम में फाइबर, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम, विटामिन ई, आयरन आदि तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं।
बादाम का सेवन करने के लिए रात में 4-5 बादाम भिगो दें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।
बादाम का सेवन सुबह खाली पेट करने से पाचन दुरुस्त रहता है। इसके रोजाना सेवन से कब्ज आदि की समस्या दूर होती है और गैस, एसिडिटी से भी राहत मिलती है।
बादाम में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन-ई पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इसके सेवन से स्किन मॉइश्चराइज रहती है और चेहरा खिला-खिला रहता है।
इसका सेवन रोजाना खाली पेट करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करते हैं।
बादाम हार्ट हेल्थ के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है और दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कुछ हद तक कम होता है।
बादाम का सेवन रोजाना करने से वजन नियंत्रित रहता है। इसमें हाई कैलोरी होती हैं, जिससे इसके सेवन से पेट भरा महसूस होता है और ओवरईटिंग से राहत मिलती है।
खाली पेट बादाम का सेवन करने से सेहत को बहुत लाभ मिलते हैं। हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com