काबुली चना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना फायदेमंद होगा। आइए जानते हैं कि काबुली चना खाने से क्या फायदे होते हैं?
काबुली चना पोषक तत्व से प्रचुर होता है। इसमें आयरन, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन ई पाया जाता है।
काबुली चना खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती हैं। दरअसल, चने में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है।
काबुली चना खाने से एनीमिया की समस्या दूर हो सकती है, क्योंकि इसमें आयरन की प्रचुर मात्रा होती है, जो खून को बढ़ाती है।
काबुली चने में सॉल्युबल फाइबर होते हैं, जो पाचन सिस्टम के लिए अच्छा होते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत दिला सकता है।
डायबिटीज के रोगियों को भी काबुली चना खाना चाहिए। उच्च फाइबर के कारण यह ब्लड शुगर को नियंत्रित में रखता है।
काबुली चना खाने से शरीर को ये सभी लाभ मिलते हैं। हेल्थ की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ