किचन में बैठकर खाना खाने से क्या होता है?


By Arbaaj26, Apr 2024 11:04 AMnaidunia.com

आमतौर पर कुछ लोगों की आदत में शुमार होता है कि किचन में बैठकर खाना खाते है, लेकिन आपको पता है क्या ऐसा करने से क्या होता है। आइए जानते है कि किचन में बैठकर खाना खाने से क्या होता है?

घर का किचन

वास्तु शास्त्र में घर के किचन को अहम बताया गया है। दरअसल, किचन में अन्न की देवी का वास होता है। इसलिए, किचन को महत्वपूर्ण माना जाता है।

राहु-केतु प्रसन्न

राहु और केतु दोनों ही अशुभ ग्रह माने जाते है। किचन में बैठकर भोजन करने से दोनों ही प्रसन्न होते है। कुंडली में दोनों की स्थिति बेहतर होती है।

सकारात्मक ऊर्जा का वास

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किचन में बैठकर खाना खाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।

रिश्तों में मिठास

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर किसी के घर में परिवारिक कलह चल रही हो, तो उसे किचन में बैठकर भोजन करना चाहिए।

मां अन्नपूर्णा प्रसन्न

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में मां अन्नपूर्णा का वास होता हैं। अगर आप किचन में बैठकर खाना खाते है, तो अन्न की देवी मां अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं।

भोजन करने की दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में भोजन करते समय दिशा का भी ध्यान रखना चाहिए। खाना खाते समय पूर्व दिशा की ओर मुंह होना चाहिए।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कपूर कैसे जलाएं?