हरा प्याज खाने से क्या होता है?


By Arbaaj22, Dec 2024 01:00 PMnaidunia.com

अमूमन लोगों के घरों में लाल रंग के प्याज का ही इस्तेमाल होता हैं। लेकिन हरे रंग का भी एक प्याज होता है, जो सिर्फ दिखने में ही अलग नहीं बल्कि खाने में भी स्वादिष्ट और लाभकारी होता है।

हरा प्याज में पोषक तत्व

हरे प्याज में कैल्शियम, बीटा-कैरोटीन, फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-ए, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर पाया जाता है।

मिलते हैं फायदे

हरे प्याज का सेवन करना सेहत के लिए रामबाण माना जाता है। इसे डाइट में शामिल करने से कई अद्भुत फायदे मिल सकते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

हरा प्याज खाने से डायबिटीज को कम किया जा सकता है, क्योंकि इस प्याज में एंटी-ऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

जुकाम में फायदेमंद

हरे प्याज का सेवन करने से जुकाम की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है, क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

डाइट में हरे प्याज शामिल करने से हड्डियों को भी फायदा मिलता है। दरअसल, हरे प्याज में कैल्शियम पाया जाता है।

पाचन के लिए फायदेमंद

हरा प्याज खाने से पाचन को भी लाभ मिलता है, क्योंकि प्याज में फाइबर पाया जाता है, जो आपके पेट को बिगड़ने से रोकता है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

साबुत धनिया का पानी पीने के 5 फायदे