प्याज का इस्तेमाल सब्जी बनाने में किया जाता है, इसके साथ ही इसका इस्तेमाल सलाद के रूप में भी किया जाता है।
वैसे कच्चा प्याज सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।
ज्यादा मात्रा में कच्चा प्याज खाने से पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं, इसका सेवन ज्यादा मात्रा में करने से गैस, अपच और सूजन हो सकती है।
वहीं कुछ लोगों को कच्चा प्याज खाने से एलर्जी होती है, इसकी वजह से खुजली हो सकती है। इसके अलावा सांस लेने में भी तकलीफ हो सकती है।
वहीं कच्चा प्याज माइग्रेन को ट्रिगर करता है, ऐसे में जिन लोगों को सिर में तेज दर्द की शिकायत होती है, उनको कच्चा प्याज खाने से बचना चाहिए।
कच्चा प्याज खाने से एसिड रिफलक्स की समस्या हो सकती है, इस वजह से सीने में जलन और दर्द हो सकता है। सीने की शिकायत वाले लोगों को कच्चा प्याज खाने से बचना चाहिए।
कच्चा प्याज खाने से मुंह से बदबू आती है, इसकी बदबू घंटों तक बनी रह सकती है, जिसके चलते शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।
कच्चे प्याज का सेवन बीपी या डायबिटीज की समस्या से परेशान लोगों को नहीं करना चाहिए। इस परेशानी में प्याज का सेवन करने से उनकी शिकायत और भी बढ़ सकती है।
कच्चे प्याज का सेवन करने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com