ज्यादा आलू खाने से हो सकती हैं ये दिक्कतें


By Ritesh Mishra21, Jan 2025 11:05 AMnaidunia.com

भारतीय घरों में आलू के बिना किचन अधूरा है। यह सब्जी लगभग हर व्यंजन में डाली जाती है, चाहे वह सब्जी हो, पराठा हो, चाट हो या स्नेक्स हो।

ज्यादा आलू खाने के नुकसान

वैसे तो आलू में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन, ज्यादा आलू का सेवन करने से सेहत को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

ज्यादा आलू के सेवन से वजन का बढ़ना

आलू में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी की काफी ज्यादा मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा होती है, जिससे वजन तेजी से बढ़ सकता है।

ज्यादा आलू खाने से दिल पर असर

ज्यादा आलू से बनी चीजें, जिसमें फ्रेंच फ्राइज और चिप्स जैसे प्रोसेस्ड आलू में ट्रांस फैट और सोडियम की मात्रा ज्यादा पाई जाती है, जो दिल की सेहत के लिए नुकसानदायक है।

आलू से शुगर बढ़ना

आलू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स पाया जाता है, जिसके अधिक सेवन से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन कम करना चाहिए।

आलू के सेवन से पाचन संबंधी परेशानियां

आलू के अधिक सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है। खासकर तले हुए आलू या फ्रेंच फ्राइज जैसी चीजें पाचन तंत्र पर बुरा असर डालती हैं।

आलू के सेवन से कब्ज की परेशानी

ज्यादा मात्रा में आलू के सेवन से कब्ज की समस्या हो सकती है। आलू में फाइबर कम होता है, जिससे कब्ज की परेशानी हो सकती है।

आलू के सेवन से पोषण की कमी

आलू के अधिक सेवन से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। आलू को हरी सब्जी में डालने से उसमें पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।

इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

कंकाल शरीर पर मांस बढ़ाने के करें 3 देसी नुस्खे