मान्यताओं के अनुसार, विजया एकादशी का व्रत करने से आपको सभी पापों से मुक्ति मिल सकती है। माना जाता है कि भगवान राम लंका पर विजय हासिल करने से पहले इस व्रत को किए थे।
विजया एकादशी व्रत पाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी को आता है। इस दिन व्रत करने से आपको अपने कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है।
अगर आप विजया एकादशी व्रत को करते हैं, तो इससे आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने, धन समृद्धि और काम में आ रहे बाधाओं को दूर करने में मदद मिलती है।
मान्याताओं के अनुसार, अगर आप विजया एकादशी का व्रत करने से पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है।
विजया एकादशी व्रत पर पूजा करने से लिए सुबह स्नान कर साफ कपड़े धाारण करें, इसके बाद भगवान विष्णु की मूर्ति के सामने तुलसी, चदंन अर्पित करें, एकादशी पाठ करें और सकारात्मक विचार रखें।
विजया एकादशी व्रत के दिन आपको सात्विक भोजन, फल, दूध, मेवे और साबूदाने का सेवन कर सकते है।
अगर आप विजया एकादशी का व्रत कर रहे हैं, तो भूलकर भी अनाज, मसालेदार भोजन, तामसिक चीजें और गुस्सा करने से बचें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com