अक्सर लोग घर के अंदर नीम का पेड़ लगाते हैं, जिसे शुभ माना जाता है। इससे घर में जीवन की हर परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि घर के अंदर नीम का पेड़ होने से क्या होता है-
जिन लोगों के कुंडली में केतु की वजह से समस्याओं का सामना करना पड़ता है, वह लोग घर में नीम का पेड़ लगा सकते हैं। इससे केतु ग्रह शांत होते हैं।
अगर जीवन में शनिदेव के अशुभ प्रभाव पड़ रहे और जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो घर में नीम के पेड़ को लगाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और जीवन पर शुभ प्रभाव भी पड़ते हैं।
घर में नीम का पेड़ लगाने से पितृ दोष से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही, पितरों का आशीर्वाद भी बना रहता है।
घर में नीम का पेड़ लगाने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है और इससे जीवन में किसी प्रकार का भय भी नहीं रहता है।
अगर घर में किसी प्रकार की अशांति है, तो नीम के पेड़ लगाने से परिवार में शांति का वास होता है और आपसी प्रेम भी बना रहता है।
अगर घर में बुरी शक्तियां का वास है, तो घर में नीम का पेड़ जरूर लगाएं। इससे बुरी शक्तियां दूर होती है और वातावरण भी शुद्ध होता है।
इन कारणों से घर के अंदर नीम का पेड़ लगा सकते हैं। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM