रसोई में मंदिर होने से क्या होता है?


By Ayushi Singh20, Mar 2025 02:50 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र में रसोई और मंदिर से संबंधित कई नियम बताए गए है,जिसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि रसोई में मंदिर होने से क्या होता है-

माना जाता है अशुभ

वास्तु के अनुसार, रसोई में मंदिर होना शुभ नहीं माना जाता है क्योंकि रसोई अग्नि तत्व से जुड़ी होती है और पूजा के लिए शांति चाहिए होती है।

अन्नपूर्णा माता होती है नाराज

माना जाता है कि रसोई में मंदिर होने से माँ अन्नपूर्णा नाराज होती है और इससे किसी प्रकार का शुभ फलों की प्राप्ति नहीं होती है।

होते हैं जूठे बर्तनों

रसोई में जूठे बर्तनों होते हैं और ऐसी जगह पर मंदिर होने से माता लक्ष्मी नाराज होती है और पूजा का फल नहीं मिलता है।

सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है कम

पूजा होने से पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है, लेकिन मंदिर रसोई में होने से इसका प्रभाव कम होने लगता है।

मंदिर का रंग लाल रखें

अगर किसी कारणवश से रसोई में मंदिर रखते हैं तो मंदिर का रंग लाल होना चाहिए, क्योंकि लाल रंग अग्नि तत्व का रंग है।

मंदिर के लिए स्थान रखें

वास्तु के अनुसार, घर में मंदिर के लिए अलग स्थान जरूर रखें। ऐसा करने से देवी-देवता का वास होता है और वह प्रसन्न होते हैं।

इन कारणों से रसोई में मंदिर नहीं होना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

नाक में नथनी पहने से क्या होता है?