तकिए के नीचे अशोक का पत्ता रखने से क्या होता है?


By Arbaaj08, Jul 2024 10:52 AMnaidunia.com

ज्योतिष में ऐसी कई चीजों का उल्लेख किया गया हैं जिनको तकिए के नीचे रखना चाहिए। दरअसल, तकिए के नीचे चीजों को रखने से विशेष फलों की प्राप्ति होती हैं। आइए जानते है कि तकिए के नीचे अशोक का पत्ता रखने से क्या होता है?

अशोक का पत्ता

हिंदू धर्म में अशोक का पेड़ और उसकी पत्तियां काफी शुभ मानी जाती है। इसके साथ ही, पत्तों का इस्तेमाल शुभ कार्यों में भी किया जाता है।

तकिए के नीचे अशोक का पत्ता

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तकिए के नीचे अशोक का पत्ता रखना बेहद ही फलदायी साबित होता है। पत्ते को तकिए के नीचे रखने से कई लाभ मिल सकते हैं।

आर्थिक स्थिति मजबूत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही हैं उनको तकिए के नीचे अशोक का पत्ता रखना चाहिए।

बुरी शक्तियां दूर

अक्सर देखा जाता है कि जब लोग सोते है, तो उनको बुरे सपने या ख्याल आते हैं। ऐसी समस्याओं से निजात पाने के लिए तकिए के नीचे अशोक का पत्ता रख कर सोना चाहिए।

वास्तु दोष खत्म

अगर किसी व्यक्ति के घर में वास्तु दोष लग जाता है, तो जीवन में उथल-पुथल मचाने लगती है। वास्तु दोष को खत्म करने के लिए तकिए के नीचे अशोक का पत्ता रखें।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पहली बार सावन के व्रत रख रहे हैं, तो जानें इसके कुछ नियम