नमक की 1 पुड़िया जेब में रखने से क्या होता है?


By Sahil25, Jun 2024 05:31 PMnaidunia.com

नमक के उपाय

ज्योतिष शास्त्र में नमक से जुड़े कुछ अचूक उपायों का उल्लेख मिलता है। नमक की मदद से जीवन में चल रही ज्यादातर समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।

जेब में रखें नमक की पुड़िया

पैसों से जुड़ी समस्या का सामना करने वालों को अपनी जेब या पर्स में नमक की 1 पुड़िया रखनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने के कई अन्य लाभ भी मिलते हैं।

नकारात्मकता होगी दूर

अगर आप चाहते हैं कि घर में मौजूद नकारात्मकता का असर आपके ऊपर न पड़े तो जेब में नमक की पुड़िया रखें। माना जाता है कि नमक में नेगेटिविटी को दूर करने की क्षमता होती है।

धन लाभ होगा

आर्थिक तंगी का सामना करने वालों को जेब में एक छोटी नमक की पुड़िया जरूर रखनी चाहिए। इससे व्यक्ति को धन लाभ के अनेक अवसर प्राप्त होते हैं।

शत्रुओं से होगा बचाव

नमक की पुड़िया को जेब में रखने से दुश्मनों से बचाव होता है। इतना ही नहीं, शत्रुओं की साजिश का असर भी आपके जीवन पर नहीं पड़ेगा।

नजर दोष से छुटकारा

अगर आप हमेशा नजर दोष से परेशान रहते हैं तो नमक की पुड़िया जेब में रख लें। इसका प्रभाव कुछ दिनों में आपको खुद देखने को मिल जाएगा।

कार्यों में नहीं आएगी बाधा

नमक की पुड़िया जेब में रखने से कार्यों में आने वाली बाधाएं भी आसानी से दूर हो जाएंगी। बशर्ते इसे हमेशा अपने पास रखना पड़ेगा।

डिस्क्लेमर

यहां दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।

यहां हमने जाना कि जेब में नमक की पुड़िया रखने से क्या होता है। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

तुलसी का पौधा किचन में रखना शुभ या अशुभ