अंडे को फ्रिज में रखने से क्या होता है?


By Ram Janam Chauhan06, Mar 2025 02:50 PMnaidunia.com

आमतौर पर लोग अंडे को फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इसे लंबे समय तक रखने से क्या होता है। आइए जानते हैं, इस बारे में-

अंडे में कम हो सकती नमी

अंडे को लंबे समय तक फ्रिज में रखने से इसकी क्वालिटी पर असर हो सकता है, क्योंकि फ्रिज में मौजूद नमी के कारण इसके छिलके कमजोर हो सकते हैं।

अंडे में बनी रहती है ताजगी

अगर आप अंडे को फ्रिज में स्टोर कर रखते हैं, तो इससे बैक्टीरिया जल्दी नहीं पनपते हैं। जिससे अंडे में ताजगी बनी रहती है।

फूड पॉइजनिंग का खतरा होता है कम

अगर आप अंडे को फ्रिज में रखते हैं, तो बैक्टीरिया तेजी से नहीं बढ़ते हैं, जिसके कारण फूड पॉइजनिंग का खतरा कम हो सकता है।

स्वाद में हो सकता है बदलाव

फ्रिज में नमी होने के कारण अंडे आस-पास के रखी चीजों से महक सोख लेते हैं। जिसकी वजह से स्वाद में बदलाव हो सकता है।

अंडे की जर्दी में बदलाव

ठंडे तापमान के कारण अंडे की सफेद जर्दी में बदलाव हो सकता है। आमतौर पर वह गाढ़ी हो सकती है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको अंडे से किसी तरह की समस्या है, तो इसे सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

पतले बाल होंगे मोटे, नारियल तेल में 1 चीज मिलाकर लगाएं