आमतौर पर कई लोगों की आदत होती है कि रात में खाना खाने के बाद आलस के वजह से बर्तन को किचन में जूठा छोड़ देते है कि सुबह साफ करेंगे, लेकिन ऐसा करना भारी पड़ सकता है।
वास्तु शास्त्र में घर की दिशाओं के अलावा शुभ और अशुभ चीजों के बारे में बताया गया है। आइए जानते है कि जूठे बर्तन को लेकर वास्तु शास्त्र में क्या बताया गया है।
शास्त्र के अनुसार किचन में भूलकर भी रात को जूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में जूठे बर्तन रखने से धन की देवी मां लक्ष्मी भी नाराज होती है और फिर आपके घर में वास नहीं करती है।
अगर आप किचन में जूठे बर्तन रखते है, तो इसकी वजह से आपको जीवन में आर्थिक तंगी से जूझना पड़ सकता है इसलिए ऐसा न करें।
वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में लोग जूठे बर्तन रखते है उस घर में किसी के पास भी पैसा नहीं टिकता है। परिवार के लोगों चाहे जितना पैसा कमा लें, लेकिन पैसों में बरकत नहीं होती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार के रात को खाना खाने के बाद बर्तन और किचन की सफाई करके होना चाहिए। ऐसा करने से देव लक्ष्मी प्रसन्न होती है।