दो झाड़ू एक साथ रखने से क्या होता है?


By Ayushi Singh09, Sep 2024 11:59 AMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र में घर से जुड़े कई नियम बताए गए है,जिसका पालन करने से समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि दो झाड़ू एक साथ रखने से क्या होता है-

आती है नकारात्मक ऊर्जा

अगर घर में दो झाड़ू एक साथ रखते हैं, तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह कम होने लगता है और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है।

हो सकते हैं बीमार

अगर घर में दो झाड़ू एक साथ रखते हैं, तो इससे घर के लोग बीमार पड़ सकते हैं और सेहत दिन-प्रतिदिन गिरने लगती है।

आती है अशांति

घर में दो झाड़ू एक साथ रखने से घर में अशांति आती है। इससे परिवार के बीच में आपसी प्रेम खत्म होने लगते हैं।

बढ़ते हैं झगड़े

घर में दो झाड़ू एक साथ रखने से परिवार के बीच में लड़ाई-झगड़े बढ़ने लगते हैं। इससे मनमुटाव भी होने लगते हैं।

माना जाता है अशुभ

घर में दो झाड़ू एक साथ रखना अशुभ माना जाता है, इससे जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

नाराज होती है माता लक्ष्मी

अगर घर में दो झाड़ू एक साथ रखते हैं, तो इससे माता लक्ष्मी नाराज होती है और अपनी कृपा भी नहीं बरसाती है।

इन कारणों से दो झाड़ू एक साथ नहीं रखना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

अगले हफ्ते होगा बड़ा धमाका, मालव्य राजयोग से बदलेगी 3 राशियों की किस्मत