हिंदू धर्म में दीपक जलाने का विशेष महत्व है, लेकिन कुछ तेल का दीपक जलाने से देवी-देवता की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं कि नारियल के तेल से दीपक जलाने से क्या होता है-
नारियल के तेल से दीपक जलाने से मन को शांति और स्थिरता मिलती है, जिससे व्यक्ति का तनाव कम होता है।
नारियल के तेल का दीपक जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है,जिससे घर का वातावरण भी अच्छा रहता है।
नारियल को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और इस तेल का दीपक जलाने से धन-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही, माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
माना जाता है कि नारियल तेल का दीपक गणेश जी के सामने जलाने से वह प्रसन्न होते हैं। साथ ही, इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
नारियल तेल का दीपक जलाने से परिवार में चल रहे कलह दूर होते हैं और इससे आपसी प्रेम बना रहता है। साथ ही, खुशियों का आगमन होता है।
कहा जाता है कि नारियल के तेल का दीपक जलाने से ग्रह शांत होते हैं, खासकर राहु और केतु ग्रह शांत होते हैं। इससे जीवन में शुभ परिणाम भी मिलते हैं।
इन कारणों से नारियल के तेल से दीपक जलाना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM