धन प्राप्ति के लिए नवरात्रि में क्या करना चाहिए?


By Lakshita Negi20, Mar 2025 06:30 PMnaidunia.com

नवरात्री सिर्फ भक्ति और व्रत का त्योहार ही नहीं, बल्कि यह धन, समृद्धि और खुशहाली प्राप्त करने का भी शुभ समय होता है। अगर आप आर्थिक प्रॉब्लम्स से जूझ रहे हैं या घर में बरकत नहीं हो रही हो, तो नवरात्रि के दिनों कुछ उपाय करके मां लक्ष्मी और मां दुर्गा की कृपा पा सकते हैं। आइए जानें।

मां लक्ष्मी की विशेष पूजा करें

नवरात्रि के हर दिन घी का दिया जलाकर मां लक्ष्मी का ध्यान करें और श्री सूक्त का पाठ करें। इससे घर में धन और समृद्धि बनी रहती है।

कमल गट्टे की माला

नवरात्रि में कमल गट्टे की माला से ऊँ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का 108 बार जाप करने से आपको आर्थिक लाभ होता है।

पूजा में चांदी का सिक्का रखें

मां लक्ष्मी को चांदी का सिक्का अर्पित करें और नवरात्रि के बाद इस सिक्के को अपने घर की तिजोरी में रखें, इससे धन की वृद्धि होती है।

लाल रंग का इस्तेमाल करें

नवरात्रि में पूजा के वक्त लाल रंग के कपड़े पहने और लाल फूलों को चढ़ाएं। यह रंग मां लक्ष्मी को प्रिय होता है।

नवरात्रि की रात झाड़ू न लगाएं

नवरात्रि में रात के टाइम घर में झाड़ू लगाने से घर से लक्ष्मी चली जाती है, इसलिए इस टाइम सफाई से बचें।

कन्या पूजन करें

नवरात्रि में अष्टमी या नवमी के दिन कन्या पूजन करें और उन्हें खाना करवाकर दक्षिणा दें। इससे घर में सुख और समृद्धि बढ़ती है।

इन उपायों को नवरात्रि के टाइम करने से मां लक्ष्मी और मां दुर्गा की कृपा आपको मिलेगी। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

बात-बात हंसते हैं इस मूलांक के लोग