करवा चौथ के दिन कौन-से तेल का दीपक जलाना चाहिए?


By Ayushi Singh19, Oct 2024 10:57 AMnaidunia.com

करवा चौथ के दिन हर सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है और उनकी कामना करती है। आइए जानते हैं कि करवा चौथ के दिन कौन-से तेल का दीपक जलाना चाहिए-

घी का दीपक

करवा चौथ के दिन मंदिर में घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है और जीवन भी सुखमय रहता है।

सरसों के तेल का दीपक

करवा चौथ के दिन रसोई घर में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

अलसी का तेल

करवा चौथ के दिन करवे के ऊपर और छलनी पर अलसी के तेल का दीपक रखना चाहिए। इससे जीवन खुशहाल रहता है।

आटे का दीपक

करवा चौथ के दिन बेडरूम में आटे का दीपक रखना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है और रिश्ता मजबूत होता है।

किस दिशा में जलाएं?

करवा चौथ के दिन दीपक को पूर्व दिशा की ओर जलाना चाहिए। इससे घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

पड़ता है सकारात्मक प्रभाव

इस दिन दीपक जलाने से पति-पत्नी के रिश्तों में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और इससे सुख-समृद्धि आती है।

करवा चौथ के दिन इन तेल का दीपक जलाना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

तुलसी की मंजरी तोड़ने से जीवन में क्या फल मिलता है?