वास्तु शास्त्र में तुलसी का पौधा सबसे पवित्र और शुभ माना जाता है। इस पौधे को लोग घरों में पूजा के लिए भी लगाते है क्योंकि तुलसी पर मां लक्ष्मी का वास होता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर गुरुवार के दिन तुलसी को दूध चढ़ाएं, तो इसका विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते है कि कैसे चढ़ाना चाहिए।
गुरुवार के दिन तुलसी को दूध अर्पित करने के लिए जल में कच्चे दूध की कुछ बूंदों को मिलाएं और फिर तुलसी को अर्पित करें। इस उपाय को गुरुवार के दिन करने से कई लाभ मिलते है।
गुरुवार के दिन तुलसी को दूध अर्पित करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते है क्योकि तुलसी का पौधा उनका प्रिय पौधा माना जाता है।
गुरुवार के दिन तुलसी को दूध अर्पित करने से व्यक्ति को धन के लाभ की भी प्राप्ति होती है इसलिए, जो लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे है गुरुवार के दिन तुलसी को दूध जरूर अर्पित करें।
जिन लोगों के कुंडली में बृहस्पति कमजोर है, तो गुरुवार के दिन तुलसी को दूध अर्पित करें। ऐसा करने से बृहस्पति मजबूत होता है।
यदि किसी घर में अशांति का माहौल रहता है, तो गुरुवार के दिन घर का कोई सदस्य तुलसी को दूध अर्पित करें। इस उपाय को करने से घर में शांति आ सकती है।