हिंदू धर्म में कई पौधे पूजनीय माने जाते हैं। इन पौधों को घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है। इसके साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
आंवले का पौधा बहुत शुभ माना जाता है। इस पौधे में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। इसे घर में लगाने से विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
आंवले के पेड़ में रोजाना जल अर्पित करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और बिगड़े हुए कार्यों में सफलता मिलती है।
आंवला के पेड़ में गुरुवार के दिन जल अर्पित करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में खुशहाली आती है।
आंवले के पेड़ की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता और पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है।
आंवले के पौधे को घर में लगाने से नेगेटिविटी दूर होती है। इसमें जल अर्पित करने से आर्थिक रूप से समृद्धि आती है।
आंवले के पेड़ में एकादशी के दिन धागा बांधे। इसके साथ ही दीपक जलाएं और विष्णु जी की आरती करें। इससे भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
आंवला के पेड़ में जल अर्पित करने से घर में खुशहाली आती है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com